गाजियाबाद। दिल्ली-गाजियाबाद-मेरठ कॉरिडोर पर संचालित नमो भारतट्रेन सेवा ने अपने दो वर्ष पूरे करते हुए 2 करोड़ कम्यूटर ट्रिप्स का अभूतपूर्वकीर्तिमान स्थापित कर दिया है। अक्टूबर 2023 में परिचालन के आरंभ केबाद से ही यह कॉरिडोर यात्रियों के लिए तेज़, विश्वसनीय और सुरक्षितयात्रा का प्रमुख साधन बन चुका है। शुरुआती दिनों में प्रतिमाह करीब72,000 यात्री यात्रा कर रहे थे, लेकिन वर्ष 2024 के अंत तक यह संख्याबढ़कर 7 लाख प्रतिमाह तक पहुंच गई, जो इसके प्रति लोगों के बढ़तेविश्वास को दर्शाती है। केंद्र सरकार द्वारा लगातार विस्तार किए गए इसकॉरिडोर का असर राइडरशिप पर स्पष्ट दिखाई देता है। 2024 में मोदीनगरनॉर्थ और फिर मेरठ साउथ तक परिचालन शुरू होने के बाद यात्रियों कीसंख्या में कई गुना वृद्धि दर्ज की गई। वर्ष 2025 की शुरुआत में दिल्लीसेक्शन—न्यू अशोक नगर से साहिबाबाद—के उद्घाटन के बाद तोराइडरशिप में रिकॉर्ड उछाल आया। आनंद विहार जैसे प्रमुख मल्टी-मॉडलहब के जुड़ने से दिल्ली तथा आसपास के क्षेत्रों के हजारों लोग प्रतिदिन इससेवा का लाभ उठा रहे हैं। जुलाई 2025 तक प्रति माह राइडरशिप 15 लाखके करीब पहुंच गई और एक दिन में सर्वाधिक 81,550 यात्रियों का उपयोगदर्ज हुआ। यात्रियों का कहना है कि नमो भारत ने उनकी दिनचर्या को आसानबनाया है। मेरठ के यात्रियों के अनुसार अब दिल्ली पहुंचने में पहले जैसासमय नहीं लगता और भीड़भाड़, बसों का इंतजार तथा ट्रैफिक जाम जैसीसमस्याओं से राहत मिल गई है। सरकारी स्कूलों में कार्यरत शिक्षकों वकर्मचारियों ने इसे अत्यंत उपयोगी और सुरक्षित बताया है, विशेषकरमहिलाओं के लिए आरक्षित कोच सुविधा के कारण उन्हें यात्रा में सुविधामिलती है। यात्रियों की संख्या में वृद्धि को देखते हुए एनसीआरटीसी ने ट्रेनोंकी फ्रीक्वेंसी 15 मिनट से घटाकर 10 मिनट कर दी है और भविष्य में इसे 3 मिनट तक लाने की योजना है। विशेषज्ञों का मानना है कि आगामी वर्षों मेंपूरा कॉरिडोर चालू होने पर दैनिक राइडरशिप लाखों में पहुंच जाएगी, जिससेयह राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र की सबसे महत्वपूर्ण परिवहन प्रणाली बनकरउभरेगी।
नमो भारत ने पूरी की 2 करोड़ कम्यूटर ट्रिप्स, बनाया नया रिकॉर्ड
