दरभंगा में फंदे से लटकी मिली दो बच्चों की मां:मृतका की मां बोली- ससुरालवालों ने हत्या की; सास ने कहा- खुद ही फांसी लगा ली

दरभंगा में फंदे से लटकी मिली दो बच्चों की मां:मृतका की मां बोली- ससुरालवालों ने हत्या की; सास ने कहा- खुद ही फांसी लगा ली
Share Now

दरभंगा के सिंहवाड़ा में एक विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला सामने आया है। महिला की पहचान 22 साल की संगीता देवी के रूप में हुई है। संगीता एक महीने पहले दूसरी बार मां बनी थी। संगीता को पहले से 2 साल की एक बेटी है। मृतका के मायका पक्ष ने ससुरालवालों पर दहेज के लिए गला दबाकर हत्या करने और फिर लाश को फंदे से लटकाने का आरोप लगाया है। वहीं, मृतका के ससुरालवालों के मुताबिक, संगीता ने खुद ही फांसी लगाकर आत्महत्या की है, वो पहले भी दो से तीन बार सुसाइड की धमकी दे चुकी थी। मृतका सीतामढ़ी जिला के बोखड़ा थाना क्षेत्र के बठौल गांव की रहने वाली थी। 19 अप्रैल 2019 में संगीता की शादी सिंहवाड़ा थाना क्षेत्र के कलिगांव पंचायत के बिरौल गांव के रहने वाले राकेश दास से हुई थी। दोनों को दो साल की बेटी रूही कुमारी है, जबकि एक महीने पहले एक और बच्ची का जन्म हुआ था। संगीता का पति राकेश दास रोजी-रोटी के लिए दिल्ली में रहता है और घटना के वक्त घर पर नहीं था। मृतका की मां बोली- दहेज के लिए गला दबाकर हत्या कर दी मृतका की मां मंजू देवी ने आरोप लगाया कि मेरी बेटी की गला दबाकर हत्या कर दी गई है। उन्होंने कहा, “शादी के बाद से ही ससुराल में बेटी को प्रताड़ित किया जाता था। हमेशा मारपीट और गाली-गलौज होती थी। हम अपनी बेटी को अक्सर मायके ले आते थे ताकि उसे कुछ राहत मिल सके। बेटी को कहे थे कि दूसरा शादी कर देंगे, लेकिन उसने मना कर दिया। ससुराल वाले 3 लाख की मांग कर रहे थे। हम लोग 2 लाख दे चुके थे, लेकिन बाकी राशि नहीं देने पर उसे मार दिया गया।” उन्होंने आगे कहा कि संगीता उनकी इकलौती बेटी थी। अब दोनों बच्चियों के सिर से मां का साया उठ गया है। मृतका की सास बोली- पहले भी कई बार आत्महत्या की धमकी दे चुकी थी वहीं, मृतका की सास रजिया देवी ने बताया कि संगीता ने खुद ही फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। उनका कहना है कि वह कई बार आत्महत्या की धमकी दे चुकी थी। 12 दिन पहले ही मेरा बेटा दिल्ली गया था। घर पर हमलोग थे। बच्चा रो रहा था तो देखने गए तो संगीता फांसी पर लटकी हुई थी। पहले भी उसने फांसी लगाने की कोशिश की थी। मृतका के भाई सरोज कुमार और पिता इंदल दास ने आरोप लगाया कि ससुराल वाले संगीता की हत्या कर फांसी पर लटका दिए। उन्होंने कहा कि दहेज में 5 लाख रुपए की मांग की जा रही थी। 2 लाख रुपए देने के बाद भी दबाव बना हुआ था। बाकी राशि नहीं देने पर बेटी की हत्या कर दी गई। संगीता के पिता बोले- मेरी इकलौती बेटी थी, 9 दिन पहले ही ससुराल आई थी मृतका के पिता ने कहा, “मेरी तीन बेटा और एक बेटी थी। बेटी इकलौती थी। मात्र 9 दिन पहले ही वह ससुराल आई थी। तीन दिन पहले उससे फोन पर बात हुई थी। अब पड़ोसी के फोन से सूचना मिली कि बेटी की मौत हो गई है। पूरा परिवार बर्बाद हो गया।” घटना की सूचना पर सिंहवाड़ा थानाध्यक्ष वसंत कुमार दल बल के संग मौके पर पहुंचे और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। थाना अध्यक्ष ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। परिजनों द्वारा लगाए गए आरोपों की तफ्तीश के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।


Share Now

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *