हरियाणा के सोनीपत में एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) ने शुक्रवार को गोहाना सिटी थाने में तैनात एक असिस्टेंट सब इंस्पेक्टर (ASI) को डेढ़ लाख रुपए की रिश्वत लेते हुए रंगेहाथ गिरफ्तार किया है। पुलिसकर्मी बैंक फ्रॉड केस में गिरफ्तार युवक के परिवार को केस में फंसाने और जेल भेजने की धमकी दे रहा था। इसी एवज में ASI ने रिश्वत की मांग की थी। युवक के परिवार ने इसकी शिकायत रोहतक ACB यूनिट को दी, जिसके बाद टीम ने कार्रवाई करते हुए पुलिसकर्मी को पकड़ लिया। जानिए, कैसे पकड़ में आया ASI… ASI जीत सिंह केस की जांच कर रहा
राजेश ने रोहतक की ACB को शिकायत में बताया कि गोहाना में एक प्राइवेट बैंक खोलकर लोगों के साथ धोखाधड़ी करने के केस में गोहाना सिटी थाना पुलिस ने उनके परिवार के सदस्य पवन को गिरफ्तार किया था। इस केस की जांच सिटी थाने में तैनात ASI जीत सिंह कर रहा था। 3 रुपए की रिश्वत की मांग की
शिकायत में राजेश ने आगे कहा कि आरोपी पुलिसकर्मी ने पवन के परिवार के अन्य सदस्यों और रिश्तेदारों को भी इस केस में फंसाने और जेल भेजने की धमकी दी। इसके बदले जीत सिंह ने परिवार से 3 लाख रुपए की रिश्वत मांगी। उसने साफ कहा कि अगर पैसों का इंतजाम नहीं हुआ तो अन्य सदस्यों को भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा। कल कोर्ट में पेश करेगी ACB
राजेश की शिकायत के बाद रोहतक ACB ने टीम गठित की। प्लानिंग के तहत राजेश डेढ़ लाख रुपए लेकर ASI जीत सिंह के पास गया। जैसे ही जीत सिंह ने रुपए पकड़े, तो पहले से ट्रैप लगाकर बैठी ACB की टीम ने उसे पकड़ लिया। ACB की टीम कल, शनिवार को जीत सिंह को कोर्ट में पेश करेगी। अब जानिए बैंक फ्रॉड केस क्या है… लोगों को पैसा डबल होने का लालच दिया
गोहाना सिटी थाना पुलिस के अनुसार, पवन सैनी ने सेक्टर-7 में PNL बैंक के नाम से एक फर्जी संस्था बनाई हुई थी। इस बैंक में उसने लोगों को FD पर कम समय में पैसे डबल करने का लालच देकर लाखों-करोड़ों रुपए जमा करवाए। कई लोगों ने बताया कि जब उनकी FD पूरी होने का समय आया, तो आरोपी ने बैंक का ताला लगाकर फरार हो गया। 3 नवंबर को पुलिस ने किया गिरफ्तार
इस फर्जीवाड़े का खुलासा तब हुआ, जब ठगी के शिकार लोगों ने सिटी थाना गोहाना में लिखित शिकायत दर्ज करवाई। शिकायत के बाद 3 नवंबर को पुलिस ने पवन सैनी को गिरफ्तार कर लिया। तब ACP राहुल देव ने कहा था कि लगभग 14-15 लोगों ने आरोपी पवन सैनी और उसके सहयोगियों के खिलाफ शिकायत दी थी। पुलिस पूछताछ में पवन सैनी ने स्वीकार किया कि उसने लोगों से लिए गए पैसे अपने निजी खर्चों में इस्तेमाल किए और जब रकम लौटाने का समय आया, तो वह बैंक बंद कर फरार हो गया।
डेढ़ लाख रिश्वत लेता ASI गिरफ्तार:सोनीपत में बैंक फ्रॉड केस में फंसाने का डर दिखाया, रोहतक ACB यूनिट ने रंगेहाथ पकड़ा
