​​​​​​​टाटा-हटिया एक्सप्रेस 17 से 20 तक बदले मार्ग से चलेगी:धनबाद होकर चलेगी रांची-जयनगर वीकली स्पेशल ट्रेन, बोकारो स्टील सिटी से झारग्राम मेमू

​​​​​​​टाटा-हटिया एक्सप्रेस 17 से 20 तक बदले मार्ग से चलेगी:धनबाद होकर चलेगी रांची-जयनगर वीकली स्पेशल ट्रेन, बोकारो स्टील सिटी से झारग्राम मेमू
Share Now

आद्रा डिवीजन में विकास कार्यों के कारण टाटानगर से होकर चलने वाली कई ट्रेनों का परिचालन प्रभावित रहेगा। 68056/68060 टाटा-आसनसोल मेमू 16 सितंबर को आद्रा में शॉर्ट्स टर्मिनेट रहेगी। वहीं, 18019/18020 झाड़ग्राम-धनबाद-झारग्राम एक्सप्रेस 15 से 19 और 21 सितंबर को आद्रा में शॉर्ट टर्मिनेट रहेगी। 18184 बक्सर-टाटा एक्सप्रेस बक्सर से 90 मिनट रीशेड्यूल होकर चलेगी। 18601 टाटा-हटिया एक्सप्रेस 17 से 20 सितंबर तक बदले मार्ग चांडिल-गंडाबिहार-मुरी होकर चलेगी। 18 अक्टूबर से 2 नवंबर तक धनबाद हो चलेगी रांची जयनगर वीकली स्पेशल ट्रेन रेलवे ने यात्रियों की सुविधा के लिए 18 अक्टूबर से 2 नवंबर तक धनबाद होकर रांची और जयनगर के बीच साप्ताहिक पूजा स्पेशल ट्रेन चलाने का निर्णय लिया है। 08105 रांची-जयनगर 18 अक्टूबर से 1 नवंबर तक हर शनिवार को रात 9:25 बजे रांची से खुलेगी। यह आधी रात के बाद 2:10 बजे धनबाद होते हुए अगली दोपहर 3:15 बजे जयनगर पहुंचेगी। वहीं, 08106 जयनगर-रांची 2 अक्टूबर से 2 नवंबर तक हर रविवार को जयनगर से शाम 4:45 बजे खुलेगी। अगली सुबह 4 बजे धनबाद होते हुए 9:15 बजे रांची पहुंचेगी। परिचालन मुरी, बोकारो स्टील सिटी, धनबाद, जसीडीह, झाझा, जमुई, किऊल, बरौनी, समस्तीपुर, दरभंगा, मधुबनी के रास्ते किया जाएगा। आज से 19 तक और 21 को धनबाद की जगह बोकारो स्टील सिटी से झारग्राम मेमू आद्रा मंडल में ब्लॉक से होकर चलने वाली ट्रेनों का परिचालन प्रभावित होगा। 18019/18020 झारग्राम-धनबाद-झारग्राम मेमू एक्सप्रेस 15 से 19 तक और 21 सितंबर को धनबाद की जगह बोकारो स्टील सिटी तक ही चलेगी। वहीं, 13503/13504 वर्द्धमान-हटिया-वर्द्धमान मेमू 16, 18, 19 व 21 सितंबर को हटिया की जगह गोमो तक चलेगी। 68088 धनबाद-बांकुरा पैसेंजर 21 सितंबर को धनबाद से 60 मिनट की देरी से खुलेगी।


Share Now

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *