झारखंड में पूरी भाजपा का नक्शा ही बदल डालेंगे : इरफान अंसारी

झारखंड में पूरी भाजपा का नक्शा ही बदल डालेंगे : इरफान अंसारी
Share Now

स्वास्थ्य मंत्री डा. इरफान अंसारी ने बिहार के पटना स्थित कांग्रेस कार्यालय पर कथित भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा की गई तोड़-फोड़ की घटना की निंदा की है। उन्होंने चुनौती दी है कि तोड़-फोड़ करने वालों में हिम्मत है तो झारखंड में आकर ऐसा करके दिखाएं। पूरे झारखंड भाजपा का नक्शा बदल देंगे। यह भी कहा कि कार्यालय हमारे लिए मंदिर समान होता है और कांग्रेस के मंदिर में तोड़फोड़ करना किसी भी हाल में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। डॉ. अंसारी ने कहा कि भाजपा ने लोकतंत्र पर सीधा हमला किया है। उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि अगर राहुल गांधी केवल एक इशारा कर दें, तो भाजपा के हर कार्यालय को खंडहर में तब्दील कर देंगे। प्रदेश कांग्रेस के मुख्य प्रवक्ता लाल किशोर नाथ शाहदेव ने भाजपा सांसद निशिकांत दुबे की ओर से देवघर में कांग्रेस कार्यालय को ढाह दिए जाने वाले बयान पर गहरी नाराजगी जाहिर की है। उन्होंने कहा कि दुबे चरमपंथियों वाली भाषा बोल रहे हैं। ऐसी सोच और स्तरहीन बातों का जवाब समय आने पर जनता ही देगी। पॉलिटिकल रिपोर्टर| रांची भाजपा सांसद निशिकांत दुबे ने स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी के बयान पर पलटवार करते हुए कड़ी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि इरफान भैया, आप तो आदेश के बाद भी भाजपा का झंडा तक नहीं छू पाएंगे। मैंने तो देवघर के टॉवर चौक पर आपका पूरा कांग्रेस कार्यालय ही ढहा दिया। भाजपा सांसद ने कहा कि बरसने वाले मेघ गरजते नहीं हैं। वहीं, प्रदेश भाजपा उपाध्यक्ष भानु प्रताप शाही ने कहा कि इरफान अंसारी संवैधानिक पद पर बैठकर आतंकियों वाली भाषा बोल रहे हैं। आप भाजपा कार्यालय को ध्वस्त करने और जलाने की बात करते हैं। शाही ने चुनौती देते हुए कहा कि इरफान अंसारी समय और तारीख बता दें कि किस कार्यालय को जलाने आ रहे हैं और झंडा को छूने जा रहे हैं। मैं अकेला ही काफी हूं। अगर उन्होंने झंडा भी छू लिया, तो मान लूंगा। मंत्री की मानसिकता और कट्टरपंथी सोच उजागर : बाउरी पूर्व नेता प्रतिपक्ष अमर बाउरी ने कहा कि इरफान अंसारी का बयान उनकी मानसिकता और कट्टरपंथी सोच को उजागर करता है। दम है तो अपने नेता से आदेश लेकर आ जाएं। देखते हैं संविधान और लोकतंत्र की जीत होती है या आपकी कट्टरपंथी विचारधारा की।


Share Now

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *