झारखंड में अगले 5 दिन बारिश के आसार:आज पश्चिमी, उत्तरी और मध्य भागों में बारिश, 40 km/h की रफ्तार से चल सकती हैं तेज हवाएं

झारखंड में अगले 5 दिन बारिश के आसार:आज पश्चिमी, उत्तरी और मध्य भागों में बारिश, 40 km/h की रफ्तार से चल सकती हैं तेज हवाएं
Share Now

झारखंड में बीते 24 घंटे के दौरान मौसम सामान्य रहा, लेकिन तापमान में हल्की बढ़ोतरी दर्ज की गई। रांची का अधिकतम तापमान 30 डिग्री और न्यूनतम 22.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। पूरे प्रदेश में गोड्‌डा सबसे गर्म जिला रहा है। यहां का अधिकतम पारा 33.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। रांची का कांके सबसे ठंडा रहा, जहां न्यूनतम तापमान 21.1 सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। पिछले 24 घंटे में कई जिलों में हल्की बारिश हुई, जिसमें जमशेदपुर में 0.4 मिमी और डाल्टनगंज में 1.1 मिमी बारिश हुई। आज से शुरू होगी बारिश की नई खेप मौसम विभाग के मुताबिक, 15 अगस्त से मौसम में जो बदलाव आया है, उस वजह से 19 अगस्त तक राज्य में कई स्थानों पर गरज-चमक के साथ हल्की से मध्यम दर्जे की बारिश होने की संभावना है। आज पश्चिमी, उत्तरी और मध्य भागों में मध्यम बारिश के आसार हैं। बारिश का यह सिलसिला लगातार पांच दिन तक चलेगा। 20 और 21 अगस्त को भी कई स्थानों पर मध्यम बारिश की प्रबल संभावना है। 16 और 17 अगस्त को तेज हवाओं का अलर्ट 16 और 17 अगस्त को राज्य के कई हिस्सों में गरज-चमक के साथ 30-40 किमी प्रतिघंटा की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं। इस दौरान दक्षिणी भाग में कहीं-कहीं भारी बारिश की संभावना भी जताई गई है। मौसम विभाग ने लोगों को खुले स्थानों पर जाने से बचने और सुरक्षित स्थान पर रहने की सलाह दी है। किसानों और आम लोगों के लिए सुझाव जारी मौसम विभाग ने किसानों को सलाह दी है कि वे तेज हवाओं और भारी बारिश की आशंका को देखते हुए खेतों में कटाई या फसल से संबंधित कार्यों को फिलहाल रोक दें। वहीं, आम लोगों को बारिश और बिजली कड़कने के दौरान पेड़ों और खंभों से दूर रहने की हिदायत दी गई है। विभाग ने कहा है कि अगले कुछ दिनों तक झारखंड में मौसम का मिजाज बदला रहेगा और लोगों को सतर्क रहना चाहिए। रांची और आसपास हल्की बारिश के आसार रांची और आसपास के क्षेत्रों में भी 19 अगस्त तक बादल छाए रहेंगे और एक-दो बार हल्की बारिश होने की संभावना है। मौसम विज्ञान केंद्र रांची के मुताबिक, 16 अगस्त को तापमान 30 डिग्री सेल्सियस के आसपास और न्यूनतम 23 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है। 17 और 18 अगस्त को भी मौसम लगभग ऐसा ही रहेगा। 17 अगस्त को अधिकतम तापमान 29 और न्यूनतम 22 डिग्री सेल्सियस जबकि 18 अगस्त को अधिकतम 28 और न्यूनतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस रहने का पूर्वानुमान है। इस दौरान हल्की ठंडी हवाएं और बादलों के बीच धूप-छांव का दौर बना रहेगा। 19 अगस्त को एक-दो बार हल्की से मध्यम दर्जे की बारिश हो सकती है।


Share Now

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *