जवाहर नवोदय विद्यालय में 27वां क्षेत्रीय यूथ पार्लियामेंट:विधायक ने कार्यक्रम का किया उद्घाटन, छात्रों को लोकतंत्र की समझ बढ़ाने का किया गया प्रयास

जवाहर नवोदय विद्यालय में 27वां क्षेत्रीय यूथ पार्लियामेंट:विधायक ने कार्यक्रम का किया उद्घाटन, छात्रों को लोकतंत्र की समझ बढ़ाने का किया गया प्रयास
Share Now

जवाहर नवोदय विद्यालय शिवहर में 8 सितंबर को क्षेत्रीय स्तर पर 27वां यूथ पार्लियामेंट आयोजित किया गया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों में लोकतांत्रिक मूल्यों और संसदीय परंपराओं की समझ विकसित करना था। शिवहर के विधायक श्री चेतन आनंद ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। कार्यक्रम में उप विकास आयुक्त श्री बृजेश कुमार, केंद्रीय विद्यालय के प्राचार्य और माली पोखरभिंडा पंचायत के मुखिया उपस्थित रहे। विधायक चेतन आनंद ने विद्यार्थियों को देश निर्माण में सक्रिय भूमिका निभाने की प्रेरणा दी। उप विकास आयुक्त श्री बृजेश कुमार ने छात्रों को राष्ट्रहित में समर्पण भाव से काम करने का आह्वान किया। प्रिंसिपल ने कार्यक्रम का किया उद्घाटन कार्यक्रम का समन्वय श्री डी.एन. सिन्हा ने किया। विद्यालय की प्राचार्य श्रीमती सुषमा सिन्हा ने अतिथियों का स्वागत किया। मंच संचालन श्री रवीश पांडे ने किया। धन्यवाद ज्ञापन PGT बायोलॉजी शिक्षक अखिलेश कुमार ने दिया। यूथ पार्लियामेंट में विद्यार्थियों ने संसदीय कार्यप्रणाली का अभ्यास किया। इस दौरान बहस और चर्चा के माध्यम से उन्हें लोकतांत्रिक प्रक्रियाओं को व्यवहारिक रूप से समझने का अवसर मिला।


Share Now

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *