जमशेदपुर में दिनदहाड़े चेन स्नैचिंग, CCTV में कैद हुई वारदात:महिला से 14 ग्राम सोने की चेन लूटी, बाजार से लौटते वक्त हुई वारदात

जमशेदपुर में दिनदहाड़े चेन स्नैचिंग, CCTV में कैद हुई वारदात:महिला से 14 ग्राम सोने की चेन लूटी, बाजार से लौटते वक्त हुई वारदात
Share Now

जमशेदपुर के सोनारी थाना क्षेत्र में एक बार फिर चेन स्नैचर्स ने पुलिस को खुली चुनौती दी है। वृंदावन गार्डन अपार्टमेंट के मुख्य गेट के पास बाइक सवार दो बदमाशों ने एक महिला से सोने की चेन छीन ली। घटना सीसीटीवी में कैद हो गई है। बाइक पर सवार थे युवक पीड़िता मीरा नारायण वृंदावन गार्डन अपार्टमेंट की निवासी हैं। वह सब्जी खरीदने के बाद बाजार से वापस लौट रही थीं। तभी यह वारदात हुई। दोनों आरोपी एक बाइक पर सवार थे और हेलमेट पहने हुए थे। इससे उनकी पहचान करना मुश्किल हो गया। आरोपियों ने इलाके का किया मुआयना आरोपियों ने पहले वृंदावन गार्डन के गेट के पास पहुंचकर आसपास का मुआयना किया। फिर वापस लौटकर महिला की ओर बढ़े। कुछ ही सेकेंड में उन्होंने महिला के गले से 14 ग्राम की सोने की चेन झपट ली। इसके बाद वे तुरंत फरार हो गए। महिला ने शोर मचाते हुए बाइक के पीछे दौड़ने की कोशिश की, लेकिन तब तक आरोपी आंखों से ओझल हो चुके थे। अपार्टमेंट के बाहर लगे सीसीटीवी में पूरी घटना रिकॉर्ड हो गई है। फुटेज में साफ देखा जा सकता है कि आरोपी पहले इलाके की रेकी करते हैं। फिर सुनियोजित तरीके से वारदात को अंजाम देते हैं। पुलिस पूरे मामले की जांच में जुट गई है।


Share Now

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *