भागलपुर के पीरपैंती प्रखंड के गोविंदपुर पंचायत के बाढ़ पीड़ितों ने मंगलवार को अंचल कार्यालय में प्रदर्शन किया। पीड़ितों का आरोप है कि बाढ़ के दौरान सरकार द्वारा घोषित राहत योजना का लाभ अभी तक नहीं मिला है। बाढ़ राहत राशि न मिलने से ग्रामीणों में आक्रोश सुकनी देवी, जारों देवी, नीलम देवी समेत कई महिलाएं और पुरुष प्रदर्शन में शामिल थे। पीड़ितों ने बताया कि वे कई बार कार्यालय का चक्कर लगा चुके हैं। लेकिन जीआर राशि सहित कोई सुविधा नहीं मिली है। आक्रोशित महिलाओं ने चप्पल उठाकर विरोध प्रदर्शन किया। पंचायत के मुखिया प्रतिनिधि कुंदन यादव ने ग्रामीणों की बात का समर्थन किया। उन्होंने कहा कि बार-बार आवेदन देने के बाद भी समस्या जस की तस है। सीओ ने 15 दिन में भुगतान का दिया आश्वासन अंचलाधिकारी चंद्रशेखर कुमार ने बताया कि राहत सूची में शामिल लोगों के खातों में राशि भेज दी गई है। उन्होंने पीड़ितों से आधार कार्ड, नाम और वार्ड संख्या की सूची मांगी है। साथ ही आश्वासन दिया कि सूची में नहीं शामिल पात्र लोगों को 15 दिनों में राशि दी जाएगी। ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि निर्धारित समय में राहत राशि नहीं मिलने पर बड़े स्तर पर विरोध प्रदर्शन करेंगे। इस दौरान कार्यालय परिसर में भारी संख्या में लोग मौजूद थे।
गोविंदपुर पंचायत की महिलाओं ने अंचल कार्यालय का किया घेराव:बाढ़ राहत राशि न मिलने से नाराज, सीओ ने 15 दिन में भुगतान करने का दिया आश्वासन
