गुरुग्राम जिले में आज एक बार फिर बड़े प्रतिष्ठित स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी मिली है। यह धमकी ई-मेल के माध्यम से भेजी गई, जिसमें स्कूल भवनों में बम लगाए जाने की चेतावनी दी गई है। सुबह स्कूल खुलते ही कई बड़े स्कूलों के प्रबंधन को एक साथ यह धमकी भरा संदेश प्राप्त हुआ, जिसके बाद तुरंत हड़कंप मच गया। पुलिस, बम निरोधक दस्ता और डॉग स्क्वॉड की टीमों को मौके पर बुलाया गया है। प्रभावित स्कूलों में छात्रों और स्टाफ को सुरक्षित निकाला जा रहा है, जबकि कई स्कूलों में कक्षाएं निलंबित कर दी गई हैं। पुलिस के मुताबिक धमकी की गंभीरता को देखते हुए सभी स्कूलों में गहन तलाशी अभियान शुरु किया जा रहा है। अब तक किसी संदिग्ध वस्तु की बरामदगी नहीं हुई है, लेकिन जांच जारी है। परिजनों से शांत रहने की अपील पिछले कुछ महीनों में गुरुग्राम और आसपास के इलाकों में ऐसी धमकियां बार-बार मिल रही हैं, जिनमें से ज्यादातर बाद में hoax साबित हुईं। प्रशासन ने अभिभावकों से शांत रहने और अफवाहों पर ध्यान न देने की अपील की है। सुरक्षा एजेंसियां हाई अलर्ट पर हैं और साइबर टीम ई-मेल के स्रोत का पता लगाने में जुटी है।
गुरुग्राम में फिर स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी:एक दर्जन से ज्यादा विद्यालयों को भेजा ई-मेल, कक्षाएं निलंबित; सर्च अभियान शुरू
