गुरुग्राम में इंस्टामार्ट के पास मकान में लगी आग:लोगों ने पड़ोसी की छत पर कूदकर बचाई जान, वीडियो आया सामने

Spread the love

गुरुग्राम के कादीपुर इलाके में इंस्टामार्ट स्टोर के निकट एक मकान में अचानक आग लग गई, जिससे पूरा घर आग की लपटों और धुएं से घिर गया। आग की इतनी तेजी से फैली कि घर में मौजूद लोगों को बाहर निकलने में मुश्किल आई। इस दौरान ऊपरी मंजिल पर फंसे कुछ लोग अपनी जान बचाने के लिए छत से कूदकर नीचे उतरे या पड़ोसी की छतों की ओर भागे। घटना शनिवार की है, जिसका एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। जिसमें नीचे खड़े लोग चिल्ला-चिल्लाकर फंसे हुए व्यक्तियों को निर्देश दे रहे हैं। वीडियो में साफ दिख रहा है कि व्यक्ति अंदर फंसे लोगों को दूसरी छत पर आओ!, उधर से कूदो! जैसे पुकारते हुए उन्हें सुरक्षित रास्ता दिखाने की कोशिश कर रहे हैं। भीड़ में अफरा-तफरी का माहौल था, जबकि लपटें लगातार बढ़ रही थीं। आग के कारणों का पता नहीं चला प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट या रसोई में गैस लीकेज हो सकता है, हालांकि पुलिस और फायर विभाग की जांच अभी जारी है। फायर ब्रिगेड की कई गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और आग पर काबू पाया। संयोग से इस हादसे में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है, लेकिन कई लोगों को छलांग लगाने या धुएं से सांस लेने में परेशानी के कारण मामूली चोटें आईं। मकान का ऊपरी हिस्सा जला मकान का काफी हिस्सा जलकर राख हो गया, जिसमें घरेलू सामान और फर्नीचर पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। कादीपुर इलाका व्यस्त है, जहां इंस्टामार्ट स्टोर के कारण आवागमन अधिक रहता है। आग की घटना देखकर आसपास के लोग भी घबरा गए थे। स्थानीय निवासियों ने बताया कि ऐसे इलाकों में अग्नि सुरक्षा उपकरणों और आपातकालीन निकास की कमी चिंता का विषय है।