गुमला के सरगांव जंगल मोड़ के पास सड़क हादसा:बाइक सवार को बचाने में बोलेरो गड्ढे में जा गिरा, 6 लोग हुए घायल, 2 महिलाएं गंभीर

गुमला के सरगांव जंगल मोड़ के पास सड़क हादसा:बाइक सवार को बचाने में बोलेरो गड्ढे में जा गिरा, 6 लोग हुए घायल, 2 महिलाएं गंभीर
Share Now

गुमला जिले के भरनो प्रखंड अंतर्गत करंज थाना क्षेत्र के सरगांव जंगल मोड़ के पास गुरुवार को एक बोलेरो वाहन हादसे का शिकार हो गया। इस दुर्घटना में बोलेरो में सवार छह लोग घायल हो गए। बताया जा रहा है कि वाहन बेकाबू होकर सड़क किनारे गड्ढे में जा गिरा। हादसे के बाद घटनास्थल पर अफरातफरी मच गई। घायलों में सरगांव पतराटोली गांव निवासी 50 वर्षीय फूलों देवी और 26 वर्षीय मानती कुमारी गंभीर रूप से जख्मी हुई हैं। प्राथमिक उपचार के बाद दोनों को बेहतर इलाज के लिए रांची स्थित रिम्स अस्पताल रेफर कर दिया गया। इनके अलावा 10 वर्षीय मोहित उरांव, 6 वर्षीय रंजीत कुमार उरांव, 30 वर्षीय फगनी देवी और 26 वर्षीय बोलेरो चालक अनिल उरांव को भी चोटें आई हैं। हालांकि अन्य घायलों को इलाज के बाद छुट्टी दे दी गई। रिश्तेदार के यहां से लौटते वक्त हुआ हादसा जानकारी के अनुसार, सरगांव पतराटोली गांव निवासी पारा शिक्षक सुरेश उरांव अपने परिवार और चालक अनिल उरांव के साथ भरनो थाना क्षेत्र के दुम्बो गांव में रिश्तेदार के घर गए थे। वापसी के दौरान मारासिली बाजार के पास सुरेश उरांव किसी काम से बोलेरो से उतर गए। इसके बाद चालक अनिल उरांव परिवार के अन्य सदस्यों को लेकर गांव की ओर रवाना हुआ। सरगांव जंगल मोड़ पर एक बाइक को बचाने के प्रयास में बोलेरो अनियंत्रित होकर गड्ढे में जा गिरी। मुखिया ने घायलों को पहुंचाई मदद दुर्घटना की सूचना मिलने पर मारासिली पंचायत के मुखिया सुकेश उरांव मौके पर पहुंचे। उन्होंने अपनी गाड़ी से सभी घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भरनो पहुंचाया। वहां डॉक्टरों ने घायलों का इलाज किया। गंभीर रूप से जख्मी फूलों देवी और मानती कुमारी को रिम्स रेफर कर दिया। इस घटना की जानकारी मिलते ही करंज थाना प्रभारी आशीष केसरी को सूचना दी गई। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और मामले की जांच शुरू कर दी है।


Share Now

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *