शिक्षक दिवस के अवसर पर खगड़िया जिले के दो शिक्षकों को राजकीय शिक्षक पुरस्कार, 2025 से सम्मानित किया जाएगा। मथुरापुर सोनवर्षा उच्च विद्यालय की प्रधानाध्यापिका अनुराधा कुमारी और गोगरी मीडिल स्कूल, उसरी के प्रधानाध्यापक विजय कुमार निराला को यह सम्मान मिलेगा। डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन के जन्म दिवस 5 सितंबर को कुल 72 शिक्षकों को यह पुरस्कार दिया जाएगा। दोनों शिक्षकों को शिक्षा के क्षेत्र में उनके उत्कृष्ट योगदान के लिए चुना गया है। इस खबर से जिले में खुशी का माहौल है। पुरस्कार समारोह 5 सितंबर, 2025 को सुबह 10 बजे श्रीकृष्ण मेमोरियल हॉल, पटना में आयोजित किया जाएगा। सभी चयनित शिक्षकों को कार्यक्रम में समय पर पहुंचने का निर्देश दिया गया है। यह सम्मान शिक्षकों का मनोबल बढ़ाने के साथ-साथ अन्य शिक्षकों को भी बेहतर प्रदर्शन के लिए प्रेरित करेगा।
खगड़िया के दो अध्यापक शिक्षक दिवस पर होंगे सम्मानित:राजकीय शिक्षक पुरस्कार से नवाजे जाएंगे अनुराधा कुमारी और विजय कुमार निराला
