कोलकाता में जन्मदिन पर 20 साल की लड़की का रेप:दो दोस्तों ने पार्टी करने के बहाने घर पर बुलाया; घटना के बाद हुए फरार

कोलकाता में जन्मदिन पर 20 साल की लड़की का रेप:दो दोस्तों ने पार्टी करने के बहाने घर पर बुलाया; घटना के बाद हुए फरार
Share Now

कोलकाता के रीजेंट पार्क इलाके में 20 साल की लड़की का उसके जन्मदिन पर दो युवकों ने गैंगरेप किया। घटना 5 सितंबर की है, पुलिस ने रविवार को इसकी जानकारी दी। पुलिस के मुताबिक, पीड़ित हरिदेवपुर की रहने वाली है। उसकी दोनों आरोपियों चंदन और दीप से पहचान थी। चंदन लड़की को उसका बर्थडे मनाने के लिए दीप के घर ले गया। वहां उन्होंने खाना खाया। जब पीड़ित ने कहा कि वह घर लौटना चाहती है, तो आरोपियों ने उसे रोक लिया। फिर दरवाजा बंद करके रेप किया। घटना की अगली सुबह करीब 10.30 बजे पीड़ित किसी तरह आरोपी के घर से भाग निकली। घर लौटकर परिवार को जानकारी दी। फिर केस दर्ज कराया। फिलहाल आरोपी फरार हैं, दोनों की तलाश जारी है। आरोपी ने खुद को बताया था दुर्गा पूजा समिति का प्रमुख
शिकायत में महिला ने यह भी कहा कि वह कई महीने पहले चंदन से मिली थी। उसने खुद को दक्षिण कोलकाता में एक बड़े दुर्गा पूजा समिति का प्रमुख बताया। उसके माध्यम से वह दीप से मिली और तीनों एक-दूसरे के संपर्क में थे। दोनों आरोपियों ने उसे पूजा समिति में शामिल करने का वादा किया था। कोलकाता महिलाओं के लिए सबसे सेफ, फिर भी दो चर्चित रेप केस
राष्ट्रीय अपराध रिकॉर्ड ब्यूरो (NCRB) के 2025 के डेटा के अनुसार कोलकाता को देश में महिलाओं के लिए सबसे सुरक्षित शहर माना जाता है। हालांकि पिछले एक साल में महिलाओं से अपराध के दो बड़े मामले सामने आए हैं —————————— ये भी खबर पढ़ें नाबालिग से रेप के दोषी को 20 साल की जेल:कोर्ट ने कहा- एक कोमल फूल असमय मुरझा गया सीकर की पॉक्सो कोर्ट संख्या 2 ने एक नाबालिग से रेप केस में मुख्य आरोपी को दोषी करार देते हुए 20 साल के कठोर कारावास की सजा सुनाई है। कोर्ट ने उस पर 50 हजार रुपए का जुर्माना भी लगाया। पूरी खबर पढ़ें…


Share Now

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *