कोडरमा में मवेशी ढूंढने गए बस चालक की मौत:हाई टेंशन तार की अर्थिंग से लगा करंट, तीन बच्चों का इकलौता सहारा था

कोडरमा में मवेशी ढूंढने गए बस चालक की मौत:हाई टेंशन तार की अर्थिंग से लगा करंट, तीन बच्चों का इकलौता सहारा था
Share Now

कोडरमा जिले के सतगावां थाना क्षेत्र के कटिया गांव में एक दुखद घटना सामने आई है। गुरुवार की देर शाम को 35 वर्षीय बस चालक नवलेश यादव की करंट लगने से मौत हो गई। नवलेश के मवेशी कटिया के खेतों में चरने गए थे। जब देर रात तक मवेशी नहीं लौटे, तो वह उन्हें खोजने निकले। खेतों के बीच से गुजर रहे हाई टेंशन बिजली पोल की अर्थिंग की चपेट में आने से वह गंभीर रूप से घायल हो गए। डॉक्टरों ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया स्थानीय लोगों को घटना की जानकारी मिलते ही परिजनों के साथ मौके पर पहुंचे। नवलेश को तुरंत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सतगावां ले जाया गया। डॉक्टरों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। नवलेश सतगावां से बिहार जाने वाली मां जानकी बस के चालक थे। बिहार बंद के कारण गुरुवार को बस सेवा बंद थी, इसलिए वह घर पर थे। वह अपने परिवार के एकमात्र कमाने वाले सदस्य थे। उनके पीछे दो पुत्र और एक पुत्री हैं। घटना के बाद से पूरे गांव में शोक का माहौल है। परिवार के सदस्य रो-रोकर बेहाल हैं।


Share Now

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *