किम जोंग की बेटी पहली बार नॅार्थ-कोरिया के बाहर दिखीं:पिता के साथ चीन के विक्ट्री परेड में शामिल हुईं; दावा- अगली लीडर होंगी

किम जोंग की बेटी पहली बार नॅार्थ-कोरिया के बाहर दिखीं:पिता के साथ चीन के विक्ट्री परेड में शामिल हुईं; दावा- अगली लीडर होंगी
Share Now

उत्तर कोरिया के सुप्रीम लीडर किम जोंग उन के साथ चीन की विक्ट्री परेड में उनकी बेटी किम जू ऐ भी पहुंची। यह पहला मौका था जब किम जू को देश के बाहर देखा गया। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक किम जू ऐ को किम जोंग का उत्तराधिकारी माना जाता है। जू 12 साल की हैं। वह 2022 से अपने पिता के साथ सैन्य परेड, हथियार परीक्षण और अन्य महत्वपूर्ण कार्यक्रमों में शामिल होती रही हैं। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक किम जोंग के तीन बच्चे हैं, जिनमें किम जू के अलावा एक बेटा है। उनकी एक और संतान है, जो लड़का है या लड़की, यह स्पष्ट नहीं है। बेटी को उत्तराधिकारी बनाने का संकेत दे रहे किम जोंग किम जू ऐ की इस यात्रा ने कई सवाल खड़े किए हैं कि क्या किम अपनी बेटी को भविष्य के उत्तराधिकारी के तौर पर तैयार कर रहे हैं। एक्सपर्ट्स मानते हैं कि जू को को चीन ले जाना उनकी बढ़ती हैसियत का संकेत है। बीजिंग रेलवे स्टेशन पर उन्हें अपने पिता के साथ खड़ा देखकर यह साफ हो गया कि विदेश में भी उन्हें उत्तर कोरिया का नंबर 2 माना जा रहा है। इस तरह किम जोंग-उन दुनिया को संदेश दे रहे हैं कि जू-ए उनकी उत्तराधिकारी बनेंगी। 2022 में पहली बार सामने आई थी किम जोंग की बेटी किम जोंग उन अपने परिवार को काफी गोपनियता रखते हैं। इस वजह से उनके परिवार के बारे में काफी कम जानकारी उपलब्ध है। बुधवार को चीन के तियानमेन स्क्वायर पर सैन्य परेड से पहले किम जू कहीं दिखाई नहीं दीं थी। किम जू पहली बार 2022 सार्वजनिक तौर पर सामने आई थी, जब उन्होंने अपने पिता के साथ एक बैलिस्टिक मिसाइल (ICBM) लॉन्च देखा था। 2023 में भी वे कई सैन्य कार्यक्रमों में नजर आईं थी। किम जू अपने घर पर ही पढ़ाई करती हैं और उन्हें घुड़सवारी, तैराकी और स्कीइंग का शौक है। 2012 तक पत्नी को छुपा कर रखा था शादी के कुछ समय बाद तक किम जोंग ने अपनी पत्नी री सोल जू को भी गुप्त रखा गया था। वो 2012 में पहली बार एक सार्वजनिक कार्यक्रम में नजर आई थीं। दक्षिण कोरिया की मीडिया के मुताबिक दोनों की शादी 2009 में हुई थी। 2012 में खबरें सामने आई थीं कि किम जोंग उन की पत्नी री सोल जू प्रेग्नेंट हैं। उनकी एक तस्वीर सामने आई थी जिसमें उन्होंने स्कर्ट पहनी थी। मीडिया का कहना था कि वो अपना बेबी बंप छिपा रही हैं। हालांकि किम और उनकी पत्नी समेत सरकार के किसी भी अधिकारियों ने इस पर कोई जवाब नहीं दिया था। किम के तीन बच्चे हैं, किम जू सबसे चर्चित नॉर्थ कोरिया में विदेशी मीडिया पूरी तरह बैन है। लिहाजा, यहां की खबरें बहुत कम बाहरी दुनिया तक पहुंच पाती हैं। 2013 में ब्रिटिश अखबार ‘द गार्डियन’ के मुताबिक, पूर्व बास्केटबॉल स्टार डेनिस रोडमैन ने बताया था कि किम जोंग उन को बेटी हुई है, जिसका नाम उन्होंने किम जू ऐ रखा है। डेनिस ने कहा था- मैंने किम जोंग और उनकी पत्नी री सोल जू के साथ वक्त बिताया है। किम एक अच्छे पिता हैं। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक किम जोंग के तीन बच्चे हैं, जिनमें किम जू आए सबसे ज्यादा चर्चा में रहती हैं। उनके एक बड़े बेटे और एक छोटे बच्चे (लड़का या लड़की, यह स्पष्ट नहीं) के बारे में भी जानकारी है, लेकिन वे सार्वजनिक रूप से नहीं दिखे हैं। ————————————– ये खबर भी पढ़ें… चीन ने दिखाई अंतरिक्ष में हमला करने वाली मिसाइल: बिना पायलट के उड़ने वाला फाइटर जेट, पानी के अंदर चलने वाला ड्रोन; विक्ट्री डे परेड के PHOTOS चीन आज अपना 80वां विक्ट्री डे मना रहा है। इस मौके पर राजधानी बीजिंग में देश की अब तक की सबसे बड़ी सैन्य परेड का आयोजन किया गया। इसमें अंतरिक्ष में हमला करने वाली मिसाइल, बिना पायलट के उड़ने वाला फाइटर जेट, पानी के अंदर चलने वाला ड्रोन समेत कई आधुनिक इक्यूपमेंट शामिल है। पूरी खबर पढ़ें…


Share Now

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *