कानूनी पेशा समाज के प्रति जिम्मेदारी निभाने का अवसर देता है : न्यायमूर्ति तरलोक सिंह

कानूनी पेशा समाज के प्रति जिम्मेदारी निभाने का अवसर देता है : न्यायमूर्ति तरलोक सिंह
Share Now

एनयूएसआरएल में नए सत्र के लिए ओरिएंटेशन कार्यक्रम का आयोजन रांची | लॉ कुछ और नहीं, बस कॉमन सेंस है। इसे एक साधारण व्यक्ति के नजरिए से समझेंगे, तो आसानी से समझ आएगा। यह पेशा समाज के प्रति जिम्मेदारी निभाने का अवसर देता है, जो अत्यंत गौरवशाली है। यह बातें झारखंड उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति तरलोक सिंह चौहान ने कही। वे नेशनल यूनिवर्सिटी ऑफ स्ट्डी एंड रिसर्च इन लॉ, रांची में नए सत्र के छात्रों के लिए आयोजित ओरिएंटेशन कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि बोल रहे थे। सफल वही हैं जो लोगों की आशाओं पर खरा उतरे:बीए, एलएलबी के 134 छात्र, बीबीए, एलएलबी के 67 छात्र व एलएलएम के 67 छात्रों का स्वागत किया गया। विशिष्ट अतिथि के रूप में झारखंड उच्च न्यायालय के न्यायमूर्ति सुजीत नारायण प्रसाद शामिल हुए। मुख्य सचिव अलका तिवारी, महाधिवक्ता राजीव रंजन, विवि के कुलपति प्रो. अशोक आर. पाटिल मौजूद थे।


Share Now

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *