यूपी में आज से फिर मानसून एक्टिव होगा। अयोध्या में सुबह से रुक-रुक कर बारिश हो रही है। लखनऊ में भी बादल छाए हैं। मौसम विभाग ने आज 50 जिलों में बारिश का अलर्ट जारी किया है। इनमें से 8 जिलों में भारी बारिश हो सकती है। कानपुर में बैराज पर गंगा का जलस्तर 114.79 मीटर है। यह खतरे के निशान से महज 21 सेंटीमीटर कम है। वहीं, नरौरा से 1,34,584 और हरिद्वार से 1,34,433 क्यूसेक पानी आया। दबाव बढ़ने के चलते बैराज के सभी 30 गेट खोलकर 4,36,807 क्यूसेक पानी छोड़ा गया। लखीमपुर में शारदा नदी में दो मकान सिर्फ एक सेकंड में समा गए। वहीं, सीतापुर में घाघरा नदी में एक प्राइमरी स्कूल बह गया। इस स्कूल में 146 बच्चे पढ़ाई करते थे। फर्रुखाबाद में गंगा और रामगंगा नदी खतरे के निशान से ऊपर बह रही हैं। 100 से ज्यादा गांव बाढ़ की चपेट में हैं। अब तक प्रदेश में कोटे के बराबर बारिश हो चुकी है। अब तक 521.8 मिमी बारिश दर्ज की गई है। मौसम विभाग ने 520 मिमी बारिश का अनुमान जताया था। बुधवार की बात करें तो 18 जिलों में महज 0.5 मिमी बारिश हुई, जो मौसम विभाग के अनुमान 6.4 मिमी से 92% कम है। 3 तस्वीरें देखिए- आज से एक्टिव हो रहा नया वेदर सिस्टम मौसम वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह के मुताबिक, बंगाल की खाड़ी में 21 अगस्त से एक नया वेदर सिस्टम सक्रिय हो रहा है। साथ ही मानसूनी रेखा फिर से यूपी की ओर खिसकी है। इसके असर से हवाएं बंगाल की खाड़ी और अरब सागर दोनों से यूपी में पर्याप्त मात्रा में नमी लेकर आएंगी। अगले तीन-चार दिन यूपी में अच्छी बारिश होगी। 22 अगस्त को कैसा रहेगा मौसम? UP में बारिश से जुड़ी पल-पल की अपडेट के लिए नीचे ब्लॉग से गुजर जाइए….
कानपुर में गंगा बैराज के 30 गेट खोले:अयोध्या में बारिश, 50 जिलों में अलर्ट; आज से फिर मानसून एक्टिव होगा
