करनाल जिले के घोघड़ीपुर क्षेत्र में शनिवार दोपहर एक हादसे में ई-रिक्शा ड्राइवर की जान चली गई। बता दे कि नहर में गिरी ई-रिक्शा को बाहर निकालने के दौरान रस्सी टूट गई और गाड़ी ड्राइवर के ऊपर पलट गई। नीचे दबने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और कार्रवाई शुरू की। दरअसल गांव गोगड़ीपुर निवासी रविंद्र की ई-रिक्शा शनिवार को करीब 12:30 बजे नहर में पलट गई थी। हादसे के बाद ई-रिक्शा को बाहर निकालने के लिए दूसरी रिक्शा की मदद ली जा रही थी। इसी दौरान यह हादसा हो गया।
रस्सी टूटने के कारण हादसा बताया जा रहा है कि जब ई-रिक्शा को खींचा जा रहा था, तभी अचानक रस्सी टूट गई। संतुलन बिगड़ने से ई-रिक्शा सीधे रविंद्र के ऊपर पलट गई। जिस कारण वह वह नीचे दब गया और गंभीर रूप से घायल हो गया। मौके पर मौजूद लोगों ने उसे निकालने की कोशिश की, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। पुलिस ने संभाला मोर्चा घटना की सूचना मिलते ही मधुबन थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए करनाल के कल्पना चावला मेडिकल कॉलेज की मोर्चरी में भिजवाया। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। हादसे के बाद गांव में शोक का माहौल बना हुआ है। जांच जारी, कारणों की पड़ताल मामले की जांच कर रहे सब इंस्पेक्टर लक्ष्मण सिंह ने बताया कि हादसे में एक व्यक्ति की मौत हुई है। पुलिस पूरे घटनाक्रम की जांच कर रही है और यह भी देखा जा रहा है कि हादसा किन परिस्थितियों में हुआ।
करनाल में नहर में पलटी ई-रिक्शा, ड्राइवर की मौत:निकलते वक्त टूटी रस्सी, दबने से गई जान, घोघड़ीपुर में हादसा
