‘आज मैं शून्य हो गया…गुरु जी चले गए’:शिबू सोरेन के निधन पर हेमंत की पोस्ट; झारखंड आंदोलन से लेकर CM बनने तक, 15 PHOTOS

‘आज मैं शून्य हो गया…गुरु जी चले गए’:शिबू सोरेन के निधन पर हेमंत की पोस्ट; झारखंड आंदोलन से लेकर CM बनने तक, 15 PHOTOS
Share Now

”आज मैं शून्य हो गया हूं…गुरु जी छोड़कर चले गए।” पिता के निधन के बाद झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने X पर ये भावुक पोस्ट लिखी। झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री और झारखंड मुक्ति मोर्चा (JMM) के संस्थापक शिबू सोरेन को ‘दिशोम गुरु’ के नाम से जाना जाता है। वे किडनी संबंधी समस्या से जूझ रहे थे। उन्हें करीब डेढ़ महीने पहले स्ट्रोक भी आया था। इसके बाद वे एक महीने से लाइफ सपोर्ट सिस्टम पर थे।
दिल्ली के गंगाराम अस्पताल में नेफ्रोलॉजी विभाग के चेयरमैन डॉ. एके भल्ला और न्यूरोलॉजी की टीम सोरेन का इलाज कर रही थी। लंबी बीमारी के बाद सोमवार को दिल्ली के गंगाराम अस्पताल में आखिरी सांस ली। शिबू सोरेन से जुड़ी 15 तस्वीरें… —————————- ये खबर भी पढ़ें… शिबू सोरेन से ‘दिशोम गुरु’ बनने की कहानी:धान कटनी आंदोलन की शुरुआत की, आदिवासियों को जागरूक करने के लिए गांव-गांव जाते थे राज्यसभा सांसद और झारखंड के पूर्व सीएम शिबू सोरेन (गुरुजी) का सोमवार को निधन हो गया। दिल्ली में सर गंगाराम अस्पताल में उन्होंने आखिरी सांस ली। बीते कुछ दिनों से वहां भर्ती थे। न्यूरोलॉजी, कार्डियोलॉजी और नेफ्रोलॉजी के विशेषज्ञ डॉक्टरों की टीम उनका इलाज कर रही थी। 81 साल के दिशोम गुरु शिबू सोरेन का जन्म वर्तमान रामगढ़ जिले के गोला प्रखंड के नेमरा में 11 जनवरी 1944 को हुआ था। गांव के ही स्कूल से प्रारंभिक शिक्षा लिए दिशोम गुरु का जीवन संघर्षों भरा रहा है। पूरी खबर पढ़ें…


Share Now

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *