बिहार के अरवल जिले के परासी थाना क्षेत्र के मसदपुर गांव में एक दुखद घटना सामने आई है। मोहन ठाकुर के तीन बच्चों की मौत हो गई। घटना की जानकारी के अनुसार, मोहन ठाकुर की पत्नी अपने मायके पालीगंज थाना क्षेत्र के खीरी गांव गई थी। वहां रात में खाना खाने के बाद उनकी तबीयत अचानक बिगड़ गई। उन्हें तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया। लेकिन डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। इस घटना की सूचना मिलते ही भाजपा के कई वरिष्ठ नेता मौके पर पहुंचे। इनमें कोशी प्रखंड क्षेत्रीय सह प्रभारी सत्येंद्र कुमार राय, भाजपा प्रदेश परिषद सदस्य एवं पूर्व जिला अध्यक्ष अजय पासवान और भाजपा जिला मंत्री टोनू कुमार मिश्रा शामिल थे। साथ ही वरिष्ठ नेता दीपक शर्मा, डॉ. अनिल कुमार यादव, विकास कुमार यादव और बिट्टू दुबे भी मौजूद रहे। सभी नेताओं ने शोक संतप्त परिवार से मुलाकात की। उन्होंने परिवार को हर संभव मदद का आश्वासन दिया। नेताओं ने कहा कि पार्टी और कार्यकर्ता इस मुश्किल समय में परिवार के साथ खड़े हैं।
अरवल में तीन बच्चों की मौत का मामला:भाजपा नेताओं ने परिवार से मिलकर मदद का दिया आश्वासन
