अयोध्या-लखनऊ हाईवे पर ओवरब्रिज की सड़क धंसी:चंदौली में बाप-बेटे की मौत; महोबा में 6 सेकेंड में मकान ढहा, VIDEO

अयोध्या-लखनऊ हाईवे पर ओवरब्रिज की सड़क धंसी:चंदौली में बाप-बेटे की मौत; महोबा में 6 सेकेंड में मकान ढहा, VIDEO
Share Now

यूपी में मानसून मेहरबान है। लगातार बारिश से नदियां और नाले उफान पर हैं। नोएडा, मेरठ और मथुरा में शनिवार सुबह से बारिश हो रही है। लखनऊ में बादल छाए हैं। अयोध्या में लखनऊ हाईवे पर बारिश की वजह से ओवरब्रिज की सड़क धंस गई। यह ओवरब्रिज 6 महीने पहले 150 करोड़ रुपए की लागत से ही बना था। चंदौली में शुक्रवार देर रात बारिश से एक कच्चा मकान ढह गया। मलबे में दबने से बाप-बेटे की मौत हो गई। महोबा में 6 सेकेंड में एक जर्जर मकान ढह गया। जिस वक्त मकान ढहा, वहां कोई नहीं था। फर्रुखाबाद में गंगा नदी की बाढ़ की चपेट में 40 गांव हैं। शाहजहांपुर और शमशाबाद मार्ग पर 2 फीट पानी भरा हुआ है। अयोध्या में भी सरयू उफान पर है। 18 गांव बाढ़ की चपेट में हैं। मौसम विभाग ने आज 52 जिलों में बारिश का अलर्ट जारी किया है। इनमें 20 जिलों में भारी बारिश की संभावना है। 1 जून से 8 अगस्त तक यूपी में 457.2 मिमी बारिश हुई, जो मौसम विभाग के अनुमान 416.4 मिमी से 10% अधिक है। मौसम वैज्ञानिक अतुल सिंह ने कहा- पश्चिमी विक्षोभ की पछुआ हवा से हो रही प्रतिक्रिया के चलते बने हालातों के प्रभाव से प्रदेश में भारी से बहुत भारी बारिश जारी है। आगामी 24 घंटे तक बिना किसी विशेष परिवर्तन के ऐसा ही मौसम बना रहेगा।
UP में बारिश से जुड़ी पल-पल की अपडेट के लिए नीचे ब्लॉग से गुजर जाइए…


Share Now

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *